रायबरेली में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ, खेल और मनोरंजन से बच्चों की प्रतिभा निखारने की पहल

रायबरेली। सोमवार को एशिया स्पोर्ट क्लब की ओर से एशिया लॉन, स्वराज नगर-रायबरेली में सात दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शालीमार पैलेस के डायरेक्टर जनाब इरफान अंसारी ने कैम्प का उद्घाटन किया। कैंप के आयोजक मो कामरान सिद्दीक़ी ने बताया यह समर कैंप 1 जून से 7 जून तक चलेगा। कैम्प के लिए अब तक लगभग 90 बच्चों ने नामांकन कराया है जिन्हें प्रतिदिन अलग-अलग फिजिकल एक्टिविटीज़ (जैसे फन गेम, ताइक्वांडो, आर्चरी, शूटिंग, जुम्बा आदि) कराई जाएंगी। कैम्प का समापन 7 जून को होगा। कैंप कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह ने बताया इस तरह के आयोजन बच्चों को मोबाइल से दूर रखने में सहायक होते हैं और उनके सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। समर कैंप के बाद बच्चों का जलपान की व्यवस्था भी की गई।शिफ़ा, आमिना, आरोही, नबा, मरियम, एलीना, सदफ़, फ़िज़ा, हिबा, अबु हुरैरा, मोहम्मद ज़ुहैर, मोहम्मद ज़ुफर, अहद, ताहा, अविराज, अन्य, आरिज़, हम्माद आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समर कैंप में एशिया स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष सय्यद ज़िया अहमद नक़वी, इब्राहिम, फारूक़, सैयद सोहेल, बिलाल, तल्हा, फरहान, गुफरान, मोहम्मद नसीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial