चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों को अंग-वस्त्र वितरित, बाल दिवस मनाया गया

रिपोर्टर – आलम क़ादरी
News Plus Report

रायबरेली (सलोन)। डीह ब्लॉक में बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को अंग-वस्त्र भेंट कर उनके चेहरे पर खुशी बिखेर दी गई। कार्यक्रम का आयोजन दिशा रायबरेली की सदस्य एवं अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी द्वारा किया गया। उन्होंने सलोन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया और उन्हें वस्त्र वितरित किए। किरन देवी ने इस अवसर पर कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और संस्कारित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल प्रभाकर, बराती लाल, महेंद्र श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, कांति त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial