रायबरेली में वृद्ध महिला से जुड़ा गंभीर मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चक पंचम गांव से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली एक वृद्ध महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर गंभीर अपराध किए जाने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला रोज की तरह घर से बाहर शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी तरह महिला घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी।परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए लालगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां चोटें होने के कारण उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial