रायबरेली AIIMS में 7वें राष्ट्रीय तम्बाकू या स्वास्थ्य सम्मेलन का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि

रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली में गुरुवार से तीन दिवसीय 7वां राष्ट्रीय तम्बाकू या स्वास्थ्य सम्मेलन का शुभारंभ हो गया। सम्मेलन का आयोजन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के संदर्भ में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. श्री पाठक ने तम्बाकू को “धीमा जहर” बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि तम्बाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। अपने सहज और हास्यपूर्ण अंदाज में उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए तम्बाकू छोड़ने को सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकल्प बताया।इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से तम्बाकू नियंत्रण, स्वास्थ्य और कैंसर से जुड़े विशेषज्ञ, शोधकर्ता और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं। टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ भी इसमें भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में तम्बाकू से होने वाले कैंसर, फेफड़ों और हृदय रोगों सहित अन्य दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में कार्यशालाएं, पैनल चर्चाएं और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण सिफारिशें जारी की जाएंगी, जो तम्बाकू मुक्त भारत की दिशा में सहायक होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial