डलमऊ रायबरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री आदरणीय अरविंद कुमार शर्मा से नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष स्थानीय निकाय अध्यक्ष संघ बृजेश दत्त गौड़ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों के विषय में मंत्री को विस्तार से अवगत कराया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने डलमऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आवासों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर माननीय मंत्री का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने जनपद रायबरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को और तेज गति से प्रारंभ कर गरीब व जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र लाभ दिलाए जाने का अनुरोध किया।मुलाकात के दौरान पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, संतोष त्रिवेदी, पिंटू तिवारी उपस्थित रहे।
नगर विकास को मिली नई गति, मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़
