बुजुर्ग महिला से लाखों की लूट का खुलासा, छह शातिर लुटेरे गिरफ्तार

न्यूज़ प्लस रिपोर्ट | रायबरेली
रायबरेली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट करने वाले छह शातिर लुटेरों को पुलिस ने लूटे गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि बीते 21 दिसंबर की रात करीब 9 बजे 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आरोपियों ने घर के अंदर बंधक बनाकर मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 1.5 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने जांच तेज की और घटना में शामिल छह आरोपियों पिंटू राम, दीपक मौर्या, अवधेश मौर्या, प्रदीप मौर्या, प्रिंस मौर्या व सौरभ मौर्या निवासी बहाईं गांव, कोतवाली लालगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी आरोपियों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial