राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर रायबरेली में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी और शैक्षिक प्रतियोगिताएं संपन्न,

रायबरेली।
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर “एशियन सोसाइटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर रायबरेली” एवं “उत्तर प्रदेशीय उर्दू शिक्षक संघ रायबरेली” के संयुक्त तत्वावधान में “शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शैक्षिक प्रतियोगिताएं” कार्यक्रम का आयोजन एशिया लॉन, स्वराज नगर, रायबरेली में किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बोर्डों और माध्यमों के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग पांच सौ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आ. अमील शम्सी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम शिक्षा के माध्यम से भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करें।विशिष्ट अतिथि सयैद अमीन हसनी नदवी साहब ने कहा कि मौलाना आज़ाद एक दूरदर्शी विचारक, विद्वान और आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था के निर्माता थे। उनके द्वारा स्थापित संस्थानों ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है।मोइनुल हक़ ने कहा कि मौलाना आज़ाद का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके पदचिह्नों पर चलकर ही हम शिक्षा को विश्व स्तर पर सशक्त बना सकते हैं।कार्यक्रम में फ़रीदा ख़ातून को साहित्य के क्षेत्र में एवं मोहम्मद इस्माइल खान को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु ‘इम्तियाज़ी ख़िदमात अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
बीईओ हरचंदपुर अश्वनी गुप्ता द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial