गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को 14 जिंदा कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना गदागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-28/2026 धारा 9/51/39/48A के अंतर्गत अभियुक्त रामशंकर पाल पुत्र रामहरक पाल (उम्र लगभग 36 वर्ष) निवासी ग्राम विश्वासा थाना रामगंज जनपद अमेठी को ग्राम सुल्तानपुर बढैया थाना गदागंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
बरामदगी
14 अदद जिंदा कछुए
01 मरणासन्न कछुआ
01 अदद ऑटो (परिवहन में प्रयुक्त)
पुलिस के अनुसार कछुओं को अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। संयुक्त टीम की सतर्कता से वन्य जीवों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष श्री दयानन्द्र तिवारी
उ0नि0 श्री अजय कुमार
उ0नि0 श्री विवेक कुमार सिंह
पुलिस का कहना है कि जनपद में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ऐसे अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
न्यूज़ प्लस रिपोर्ट मेराज अली
