₹17,700 जमा कर हर महीने ₹3,000 का सपना… लालगंज में कंपनी पर ठगी का आरोप, महिलाएं पहुंचीं कोतवाली

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कस्बे में एक निजी कंपनी पर महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। मामले में दो दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए जमा धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई। सातनपुर गांव निवासी रुमन पत्नी रोहित ने शिकायती पत्र में बताया कि कंपनी ने 50 से अधिक महिलाओं से ₹17,700 प्रति सदस्य जमा कराए थे। बदले में हर महीने ₹3,000 देने का झांसा दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद भुगतान बंद कर दिया गया। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि कंपनी के जिम्मेदार लोग अब कार्यालय बंद कर फरार हैं। अचानक भुगतान रुकने से महिलाओं में आक्रोश फैल गया और वे एकजुट होकर कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial