सलोन उपचुनाव: डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतदाताओं के लिए उपलब्ध पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।
दरअसल, सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रशासन का उद्देश्य उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है।

न्यूज़ प्लस रिपोर्ट डिजिटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial