डलमऊ रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए समाजसेवी विकास सिंह ने एक सराहनीय और प्रभावी पहल की है। हादसों में अकाल मृत्यु के बाद परिवारों के टूटते सपने और बच्चों के बेसहारा होने की खबरें उन्हें लगातार विचलित करती रही हैं। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।गुरुवार को विकास सिंह ने रायबरेली–प्रयागराज मार्ग, भीरा गोबिंदपुर रोड, लालगंज रोड, जगतपुर रोड, घोरवारा और कटघर सहित डलमऊ क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात जागरूकता पोस्टर लगवाए। इन पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने बाइक और चारपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, तथा तेज़ गति और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की।उन्होंने कहा कि “थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ आपकी जान बचा सकती है, बल्कि आपके परिवार को अपूरणीय क्षति से भी बचा सकती है।”स्थानीय लोगों ने विकास सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता से सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा।
समाजसेवी विकास सिंह की पहल: डलमऊ में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक को लेकर जागरूकता अभियान शुरू
