रायबरेली। एशिया स्पोर्ट्स क्लब रायबरेली द्वारा रविवार 11 जनवरी 2026 को प्रथम एशिया स्पोर्ट्स क्लब ओपन चेस (शतरंज) प्रतियोगिता का आयोजन एशिया लॉन, स्वराज नगर रायबरेली में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि जनपद रायबरेली प्रतिभाओं के मामले में किसी से पीछे नहीं है।प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो० इलियास द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निरंतर आयोजन प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं और खिलाड़ियों को आत्ममूल्यांकन का अवसर देते हैं।श्री साईं क्लासेज के प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एशिया स्पोर्ट्स क्लब खेलों के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है और भविष्य में अन्य खेलों को भी इसमें शामिल किए जाने की संभावना है।समापन अवसर पर सिमहैन्स हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. मनीष चौहान ने सफल आयोजन के लिए एशिया स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शतरंज की चालों में दिखा रायबरेली का टैलेंट, एशिया स्पोर्ट्स क्लब ने रचा इतिहास
