रायबरेली: तीन दिवसीय यूपी दिवस का भव्य आगाज़, जल जीवन मिशन के स्टॉल पर मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह नाराज़

रायबरेली। जनपद के जीआईसी ग्राउंड में शुक्रवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रहे। उद्घाटन अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जल जीवन मिशन के स्टॉल पर पहुंचने पर कार्यों की प्रगति से असंतुष्ट नजर आए और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि योजना के क्रियान्वयन में तेजी और पारदर्शिता जरूरी है।वहीं आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना की।उत्सव के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial