स्कूल जा रहे 20 बच्चों की वैन खाई में पलटी, मची चीख-पुकार – 8 बच्चे जिला अस्पताल रेफर

हरचंदपुर (रायबरेली)। हरचंदपुर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज मोड़ के पास स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें से लगभग 11 बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार वैन सन शाइन पब्लिक स्कूल की थी, जो महाराजगंज की ओर से बच्चों को लेकर हरचंदपुर स्थित स्कूल जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन फिसल गया और सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टरों ने आठ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वैन चालक लक्ष्मीनन्द तिवारी सदमे में है और उसे दुर्घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ याद नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial