डलमऊ (रायबरेली)।समाजसेवी विकास सिंह द्वारा समाज और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति समर्पित सेवाओं को सम्मानित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। डलमऊ कोतवाली में में 28 चौकीदारों को टॉर्च, कंबल, सिटी लाठी एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डलमऊ कोतवाली के इंस्पेक्टर राघवन सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर समाजसेवी विकास सिंह ने कहा कि डलमऊ पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है और चौकीदार गांवों की पहली सुरक्षा कड़ी हैं, जिनका सम्मान समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिंह, अमित सिंह, अभय सिंह, अखिलेश यादव, धीरज सिंह, गौरव यादव, जतन पाठक समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
सेवा, सुरक्षा और सम्मान की मिसाल बने विकास सिंह, पुलिस व चौकीदारों का बढ़ाया हौसला
