सीएम योगी ने अयोध्या में पीएम मोदी के प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। सीएम ने कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी एवं अन्य अतिथियों के प्रवास, सुगम आवागमन, बैठक व्यवस्था, तथा सुरक्षा तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने और बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में तैयार किए जा रहे कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अयोध्या में होने वाला यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial