सिस्टम की बेरहमी: पेंशन के लिए तरसती रही महिला, जिम्मेदार बने बाधा

“कब मिलेगा हक?” – विधवा की कहानी ने खोली सिस्टम की पोल

डलमऊ (रायबरेली)। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हसनापुर ग्राम पंचायत के पूरे कीर्ति पुरवा की निवासी वृद्ध विधवा फूल दुलारी पिछले करीब 20 वर्षों से विधवा पेंशन के लिए भटक रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है।पीड़िता का आरोप है कि हर बार आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर उनका आवेदन खारिज कर दिया जाता है। इससे उन्हें लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।ग्रामीणों का भी आरोप है कि लेखपाल गांव के कुछ लोगों के प्रभाव में आकर रिपोर्ट तैयार करता है, जिससे वास्तविक पात्रों को योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित महिला को तत्काल विधवा पेंशन का लाभ दिलाने की भी मांग की गई है।यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती है, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial