सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का घर-घर जनसंपर्क, ग्रामीणों का जाना हाल

सरेनी (रायबरेली)।सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम सभा खजूरगांव, रघुनाथगंज, गांधी नगर, कोनी, माधव का पुरवा और ककराही में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र के विकास की सही दिशा तय करता है और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक के पुत्र दिव्यांमार सिंह, बच्चा सिंह, राम सुमेर सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial