“समय पर पेंशन हमारी प्राथमिकता” — एसबीआई मुख्य प्रबंधक ने पेंशनर्स की बैठक में सुनी समस्याएं

रायबरेली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य प्रबंधक आरती चौधरी की अगुवाई में पेंशनर कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 24 से 25 पेंशनर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया।मुख्य प्रबंधक आरती चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बैंक द्वारा प्रत्येक माह एक या दो बार पेंशनर्स की बैठक आयोजित की जाती है, ताकि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और निस्तारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में समय से पेंशन खाते में न पहुंचने की शिकायत सामने आती है, जिससे पेंशनरों को परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक का मुख्य उद्देश्य सभी पेंशनर कर्मचारियों को समय से पेंशन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही बैंक यह सुनिश्चित करता है कि पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी या औपचारिक दिक्कत पेंशनरों के भविष्य के लिए बाधा न बने।बैठक के अंत में पेंशनरों ने बैंक प्रबंधन द्वारा समय-समय पर बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान की पहल की सराहना की।

रिपोर्ट_मेराज अली 8471062005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial