डीह (रायबरेली)। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र और मामा की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा परशदेपुर क्षेत्र के किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और खाईं में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मुकेश (40), उनके पुत्र दिव्यांश (20) को मृत घोषित कर दिया गया। युवक के मामा रामू (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पर योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शादी में जा रहे परिवार पर मौत का कहर: पेड़ से टकराकर खाईं में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत
