वार्षिक निरीक्षण पर रायबरेली पहुंचे आईजी किरण एस, होली-रमजान को लेकर सख्त निर्देश

रायबरेली। रायबरेली में बुधवार को किरण एस, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। पुलिस लाइन में उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण के दौरान आईजी ने आगामी त्योहार होली व रमजान के मद्देनज़र पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के अवसर पर हुड़दंग और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।आईजी ने मार्ग दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर बनाए गए अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।बैठक के उपरांत आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शहर कोतवाली एवं हरचंदपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना और साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आईजी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सतर्क रहकर जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial