लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित, आईपैड देकर बढ़ाया उत्साह

लखनऊ।
डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। छात्र-छात्राओं को अखिलेश यादव ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया तथा उन्हें आईपैड भेंट किए। मुलाकात के दौरान छात्रों ने अखिलेश यादव की आधुनिक वैज्ञानिक सोच, शिक्षा के प्रति समर्पण और रचनात्मक विजन की खुलकर सराहना की। छात्र प्रतिनिधियों अभ्युदय प्रताप, हर्षिता यादव, ऋषभ माणिक, अमन कुमार, संयुक्ता सिंह, प्रांजल पांडे, राघव त्रिपाठी, इशिका गौतम, सान्या गांधी और धीरज दिवाकर ने कहा कि अखिलेश सरकार ने शिक्षा को डिजिटल स्वरूप देने की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए थे। लाखों छात्रों को लैपटॉप देना, जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण, इकाना स्टेडियम, साइकिल ट्रैक, आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे और मेट्रो जैसी सुविधाएं उनकी दूरदर्शी सोच का प्रमाण हैं। छात्रों ने भाजपा सरकार पर नई सोच की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार समय के साथ बदलाव लाने में विफल रही है। वहीं अखिलेश यादव ने युवाओं से कहा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है और एआई के दौर में नई चुनौतियों का समाधान नई सोच से ही संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial