लालगंज (रायबरेली)। खरगपुर सौताना गांव निवासी हरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। हरेंद्र बहादुर सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही राघवेंद्र सिंह और दीपेंद्र सिंह उनकी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि इस काम में लेखपाल की भी मिलीभगत है। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर तहसील स्तर पर कई बार शिकायत की। समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह काफी परेशान है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए। साथ ही बैनामा की जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर उसे न्याय दिलाया जाए।
लालगंज में बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
