राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल, एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल हुआ परिवाद

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर रायबरेली में नया विवाद खड़ा हो गया है। बेंगलुरु निवासी एस. विग्नेश शिशिर ने रायबरेली की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में परिवाद दाखिल करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। विदेशी नागरिकता के आरोपों को लेकर दायर इस आवेदन पर अदालत ने शहर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।एप्लीकेशन दाखिल होने के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर को छावनी में बदल दिया गया।आवेदक एस. विग्नेश शिशिर ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े दस्तावेज कोर्ट के सामने पेश किए हैं। उन्होंने दावा किया कि “मुकदमा दाखिल हो चुका है। अगले एक-दो दिन में सुनवाई होगी। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। ईडी और सीबीआई इस मामले की जांच पहले से कर रही हैं। ब्रिटिश सरकार और भारतीय एजेंसियों से भी संबंधित जानकारी प्राप्त हो चुकी है।”उन्होंने कहा कि कोर्ट या पुलिस द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।इस प्रकरण में हाईकोर्ट के अधिवक्ता विंधेश्वरी पांडे ने बताया कि आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और कई मजबूत साक्ष्य होने का दावा किया गया है। उनके अनुसार,“पासपोर्ट तो एक मुद्दा है ही, इसके साथ कई अन्य अपराधों का उल्लेख किया गया है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद अदालत एफआईआर दर्ज करने या सम्मन जारी करने का आदेश दे सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial