रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए जिले के 11 थानों में 15 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन पर विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए 31 विशेष टीमों का गठन किया गया है।एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक टीम को 20 किलोमीटर का एरिया ऑफ रिस्पांसिबिलिटी दिया गया है। इन इलाकों में होने वाली किसी भी सड़क दुर्घटना की जांच अब क्रिटिकल केयर कॉरिडोर (CCT) की टीम द्वारा की जाएगी।
✦ टीम में शामिल होंगे पाँच पुलिसकर्मी दुर्घटना की विवेचना के लिए बनी प्रत्येक टीम में—1 उप निरीक्षक (दरोगा)2 हेड कांस्टेबल2 सिपाहीशामिल किए गए हैं। ये टीमें मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच करेंगी।
✦ कारणों की रिपोर्ट इंटरनेशनल डेटा सिस्टम पर अपलोड जांच के बाद दुर्घटना के सभी कारणों और परिस्थितियों को इंटीग्रेटेड डोर एक्सीडेंटल डेटा प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो दुनिया भर के डेटा के आधार पर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने पर काम करती है।इस पहल से जिले में सड़क सुरक्षा को नई दिशा मिलने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
