शिवगढ़ (रायबरेली)। सोमवार दोपहर बांदा–बहराइच राजमार्ग पर कुंभी गांव के पास ग्रामीणों ने भैंसों से ठूस-ठूस कर भरी एक पिकअप को दौड़ाकर पकड़ लिया। पिकअप पलिया सुबेहा (बाराबंकी) के पशु बाजार से निकली थी और बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेड़ी गांव की ओर जा रही थी। वाहन में कुल छह भैंसें बुरी तरह ठूंसी गई थीं।ग्रामीणों ने पिकअप रोककर चालक व वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन जब पुलिस की ओर से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामवासी नाराज हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तहरीर देकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।
रायबरेली के शिवगढ़ में भैंसों से भरी पिकअप पकड़ी, पुलिस कार्रवाई न होने पर ग्रामीण भड़के
