रायबरेली में यातायात माह के दौरान नवागत प्रभारी की अनोखी पहलबिना हेलमेट वालों को मुफ्त हेलमेट देकर फैला रहे जागरूकता

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर माह को ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नवागत यातायात प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार तिवारी ने एक सराहनीय और अनूठी मुहिम शुरू की है। उन्होंने चालान काटने की परंपरा से अलग हटकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिना हेलमेट चलने वालों को मुफ्त हेलमेट वितरित करना शुरू किया है। मंगलवार को शहर के व्यस्त सिविल लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें मौके पर ही हेलमेट भेंट किए गए। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई। प्रभारी तिवारी ने कहा कि “जुर्माना सभी समस्याओं का समाधान नहीं। जागरूकता बढ़ेगी तो हादसे कम होंगे और कई कीमती जानें बचाई जा सकेंगी।” आम नागरिकों ने इस पहल का दिल से स्वागत किया और इसे यातायात सुधार की दिशा में प्रभावी कदम बताया। यातायात माह के दौरान पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता रैली, स्कूल कार्यक्रम और प्रचार अभियानों समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका समापन महीने के अंत में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial