रायबरेली में बेखौफ बदमाशों का कहर, सरेआम युवक पर बरसी गोलियां

रायबरेली। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले में बाइक से घर जा रहे अनिकेत झा पर आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial