रायबरेली में डब्ल्यूएचओ मॉनिटर पर दबंग का हमला, बाइक तोड़ी

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। चंदापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे बाबू मजरे डोमापुर गांव में टीकाकरण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मॉनिटर पर दबंग युवक ने हमला कर दिया। सीएमओ कार्यालय से संबद्ध डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अमन कुमार पुत्र राम आधार बाइक से गांव में भ्रमण कर टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी रामराज ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आरोप है कि हमलावर ने उनकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची चंदापुर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial