रायबरेली के डलमऊ में आयोजित ऐतिहासिक कुश्ती दंगल: कानपुर के रवि यादव बने विजेता

डलमऊ रायबरेली। रविवार को ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान राम अभिलाष यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम प्यारे (नंदहा) एवं देव राज तथा शैलेंद्र प्रधान सिंघोरतारा ने किया। दंगल में क्षेत्रीय एवं जनपदीय पहलवानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य मुकाबलों में बादल पहलवान व अमन गोरखपुर तथा विकास रायबरेली व गुड्डू फतेहपुर के बीच जोरदार कुश्ती हुई। सेमीफाइनल में चांद पंजाब और जितेंद्र अयोध्या के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला रवि यादव कानपुर और जितेंद्र अयोध्या के बीच हुआ, जिसमें रवि यादव कानपुर ने बाजी मारते हुए दंगल का खिताब अपने नाम किया। समाजसेवी विकास सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मनीष देव पाल,डॉ.रहमान, शैलेंद्र बहादुर, शिवमोहन पाल, सुमित यादव, अनुज कुमार, सुनील मास्टर, प्रदीप कुमार व जगतपाल मास्टर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial