रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महराजगंज तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मंडी समिति परिसर और साधन सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर खरीद प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से तौल प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण, रिकॉर्डिंग, बोरे उपलब्धता और केंद्र पर मौजूद सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि खरीद की प्रक्रिया में उन्हें कोई समस्या तो नहीं आ रही है। डीएम ने कहा कि धान की तौल निर्धारित दर पर हो तथा सभी सुविधाएँ सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएँ। धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में ही किसानों के बैंक खातों में पहुँचे। भुगतान में देरी या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना अवरोध के खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि धान खरीद की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुचारू और बाधारहित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial