नैया नाला पुल ढहने से बड़ा हादसा, जेसीबी नाले में गिरी; चालक व दो हेल्पर घायल

रायबरेली। महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज–चंदापुर मार्ग पर गुरुवार को नैय्या नाला के पुराने पुल को तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। नया पुल निर्माण कार्य के तहत जेसीबी मशीन से पुराने पुल को ध्वस्त किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक पिलर गिर गया और मशीन असंतुलित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक सहित दो हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पुराना पुल जर्जर हो चुका था और नया निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी थी, किंतु अचानक हुए इस हादसे ने सभी को चिंतित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है। सूत्रों के मुताबिक पुल निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial