राजेश्वरी देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण व भंडारे का आयोजन

लालगंज (रायबरेली)। बनईमऊ गांव में सामाजिक कार्यकर्ती राजेश्वरी देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर पूर्व नायब तहसीलदार श्रीपाल वर्मा एवं उनके परिजनों द्वारा पुराने पंचायत घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ व हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए तथा अतिथियों का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि द्वारिका दीक्षित एडवोकेट ने समाधि स्थल पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में वर्मा परिवार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial