रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र में विगत दिनों हुई एक दर्दनाक मार्ग दुर्घटना में सगे भाई-बहन अंकित और सोनम की दुखद मृत्यु की सूचना पाकर भाजपा नेता विजय यादव उनके निज निवास कुंजन का पुरवा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और इस अपार क्षति पर अपनी संवेदना प्रकट की।भाजपा नेता विजय यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इस दुख की घड़ी में पार्टी व क्षेत्रवासी परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अंकित और सोनम की असमय मृत्यु से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है।इस दौरान विजय यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ सहारा मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हर संभव मदद के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।परिजनों ने भाजपा नेता द्वारा दी गई संवेदना और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गांव के सम्मानित लोग, स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
भाजपा नेता विजय यादव ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना, दी आर्थिक सहायता
