बाबा साहेब को नमन, समानता का संदेश: डलमऊ के अंबेडकर पार्क में जुटा जनसैलाब

डलमऊ रायबरेली।डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मोहल्ला स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान श्री गौड़ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में शुभम गौड़,बॉबी पंडित, फिरोज अहमद, गिरजा शंकर त्रिपाठी, सोहराब अली, राकेश सोनकर, सतीश जायसवाल, जितेंद्र सोनकर, विक्रम सोनकर, शिव प्रसाद साहू, दीपू जयसवाल समेतबड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial