रायबरेली। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी द्वितीय डॉ. रहमान ने क्षेत्र के घुरवारा, बहेरिया समेत कई गांवों में पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।डॉ. रहमान ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की नई दिशा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज को मजबूत और समरस बनाने में योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भी अंबेडकर जी को नमन करते हुए उनके विचारों को याद किया। इस मौके पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई गांवों में सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
गांव-गांव पहुंचा सम्मान का कारवां: डॉ. रहमान ने अंबेडकर प्रतिमाओं पर अर्पित की श्रद्धांजलि
