पप्पू यादव पुनः बने पंचायत राज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, समाजसेवी विकास सिंह ने किया सम्मान

जितेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को पुनः पंचायत राज कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधिमंडल को भी समाजसेवी विकास सिंह द्वारा माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विकास सिंह ने कहा कि पंचायत राज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह प्रतिनिधिमंडल पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial