पंडित नेहरू के जन्मदिवस पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में बाल मेले का आयोजन

सलोन (रायबरेली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़, सलोन में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आयोजित इस मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टॉलों पर गुब्बारे, नमकीन, मूंगफली, मीठाई, कुरकुरे, गुलइया सहित अन्य सामग्री सजाकर बच्चों ने बिक्री की, वहीं अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।मेले का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्य एवं एसएमसी अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। प्रधानाध्यापक एस.एस. पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष 14 नवंबर को बाल मेले का आयोजन कर बच्चों में नेतृत्व व व्यापारिक कौशल विकसित करने का प्रयास किया जाता है।प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्य ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर बच्चों की प्रशंसा की तथा स्टॉल पर बची हुई सामग्री खरीदकर बच्चों में वितरित की, जिसकी अभिभावकों ने सराहना की। भाजपा मंडल संयोजक रमेश कुमार गौड़ ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।इस अवसर पर पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र, आशा गीता देवी, एवं ऑक्सफैम संस्था के संजय पाल ने पंडित नेहरू के जीवन, विचारों और उनके शिक्षा दृष्टिकोण के बारे में बच्चों को प्रेरक जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन एकता श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा मित्र सुमन द्वारा किया गया।

आलम कादरी

News Plus Report

मो.– 9670343368

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial