डलमऊ (रायबरेली)। समाजवादी आंदोलन के प्रतीक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती डलमऊ तहसील के कन्हा गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई। ग्राम प्रधान अभिलाष यादव ने अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को शत–शत नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान अभिलाष यादव ने कहा कि “नेताजी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज की आवाज बने रहे। उनका संघर्ष और उनकी समाजवादी सोच आज भी हम सभी को प्रेरणा देती है।”स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नेताजी के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान ने गांव में आपसी एकता, सामाजिक न्याय और विकास की नीति को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।
नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर डलमऊ के कन्हा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ग्राम प्रधान अभिलाष यादव ने किया आयोजन
