नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ के आवास पर सजी फाग की महफिल, होली गीतों पर झूमे लोग

डलमऊ (रायबरेली)।होली के पावन पर्व के अवसर पर नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के आवास पर पारंपरिक फाग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फाग का आनंद लिया। फाग कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और स्थानीय गायकों ने पारंपरिक होली गीतों और फाग गाकर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गाए जा रहे होली गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial