दोस्ती, शराब और धोखा! रायबरेली में ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

रायबरेली। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो हत्या अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी का है जहां अजय कुमार 21 फरवरी को घर से खाना खाकर अपने दोस्तों से मिलने की बात कह कर चला गया था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस टीम व सीसीटीवी फुटेज की मदद से गायब हुए युवक की तलाश शुरू की, इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों अंकुश यादव व अजीत यादव को पूंछताछ के लिए उठाया और पूंछताछ शुरू की तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि मृतक अजय ने मेरे महिला मित्र के साथ संबंधों को मेरे घर में बता दिया था। जिसके बाद मेरे घर में झगड़ा शुरू हो गया था तभी से अजय को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक आरोपियों ने हमेशा अजय को बहाने से अपने पास बुलाकर भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव ले गया इसके बाद तीनों ने जमकर शराब पी, उसके बाद दोनों आरोपियों ने लोहे की राड से उसकी हत्या कर दिया और शव को वहीं छोड़ कर फरार हो गये पुलिस ने पकड़ा गया आरोपियों के पास से आला कत्ल बरामद करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial