गदागंज में दबंगों की दबंगई! बैंक के सामने घर पर हमला, पुलिस बनी मूकदर्शक?

गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के दीन शाह गौरा बाजार में दबंगों के आतंक से एक परिवार दहशत में है। मामला बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने रहने वाले जगतपाल मौर्य के घर का है, जहां बीती रात करीब 8 बजे कुछ दबंगों ने हमला कर दिया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। घटना के बाद जब परिवार शिकायत लेकर गदागंज थाना पहुंचा तो वहां तैनात दरोगा ने कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही सुरक्षा का कोई आश्वासन दिया गया।लगातार धमकियों और खुलेआम हमले के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।

News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial