डीह हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रायबरेली। थाना डीह क्षेत्र में चार दिन पूर्व हाफ़िज़ मुर्तजा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रफीक पुत्र लाल मोहम्मद और अब्दुल जब्बार पुत्र सलामत, निवासी पूरे पाठक उतरी, थाना नसीराबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही डीह पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें हत्या से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial