डलमऊ (रायबरेली)। ठंड में कांपते हाथों को सहारा देकर समाजसेवी विकास सिंह ने सच्ची मानवता की मिसाल पेश की है। डलमऊ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच समाजसेवा की एक प्रेरणादायक पहल के तहत समाजसेवी विकास सिंह के द्वारा बलीपुर बाजार में भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बलीपुर, रामपुर गहीरखेत, दरिगापुर, गौरा उबरनी, बिन्नोवापुरी, जगतपुर बरदरा, लोनारी, पूरे दीना, मलपुरा, अशरियावा, बैहराना, टोंक समेत आसपास के तमाम गांवों से आए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर असहाय लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया। इस मौके पर विकास सिंह ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में राजन सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह उर्फ विक्की, धुन्ना बाबा, अखिलेश यादव, शिव नारायण मिश्र, अभय सिंह, सचिन सिंह, तेजा यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व समाजसेवी मौजूद रहे।
गरीबों के लिए सहारा बने विकास सिंह, बलीपुर बाजार में बांटे कंबल
