डलमऊ में गूंजा वीरता का सम्मान, अवंती बाई को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

डलमऊ (रायबरेली)। शुक्रवार को नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय सभागार में महारानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शुभम गौड़ ने उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि महारानी अवंती बाई ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सनी सिंह, संयोजक बीएल लोधी और पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल सहित अन्य उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर राकेश लोधी, विमलेश लोधी, विजय लोधी, महारथी अजीत पटेल, रवि पाल, दीपक लोधी, दीपू जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, शिव प्रसाद साहू, विश्राम लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial