रायबरेली। मकनपुर रोड स्थित भारत ढाबा के पीछे निकट ITBP गेट पर आयोजित जय मां गंगे प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ धूमधाम से हो गया है। स्थानीय युवाओं में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।टूर्नामेंट आयोजन समिति ने जानकारी दी कि मैच में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए ₹1300 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों का भी प्रावधान किया गया है।टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज़ को ₹500 कैश पुरस्कार और एक बैट प्रदान किया जाएगा।वहीं फाइनल विजेता टीम को ₹11,000 का नकद पुरस्कार औरउपविजेता टीम को ₹5,100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
जय मां गंगे प्रीमियर लीग 2025 का हुआ शुभारंभ, विजेता टीम को मिलेगा 11 हजार का पुरस्कार
