ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, टैक्स से बढ़ेगी गांवों की आमदनी

डलमऊ ब्लॉक सभागार में शुक्रवार व शनिवार को पंचायत सहायकों एवं सचिवों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशोक सचान तथा एडीओ पंचायत कैलाश नाथ पटेल की मौजूदगी रही। इस प्रशिक्षण में डलमऊ ब्लॉक के समस्त पंचायत सहायकों व ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में पंचायती राज निदेशालय से आईं प्रशिक्षण दाता दीक्षा शुक्ला ने पंचायत सहायकों को ग्राम सभाओं को आत्मनिर्भर बनाने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ओएसआर (Other Sources of Revenue) की जानकारी बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही टैक्स के माध्यम से ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने बताया कि पंचायत सहायकों के क्षमता विकास के उद्देश्य से यह दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिससे वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में राजस्व बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बेहतर भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार रावत, पुष्पेंद्र, शिवेंद्र यादव, आलोक शुक्ला, जितेंद्र कुमार, सुषमा मीरा, पूर्णिमा सिंह, दीपक तिवारी तथा ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अवधेश सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial