गोरा बाजार से झूलेलाल मंदिर तक सड़क निर्माण से लोगों में खुशी, सभासद परमजीत सिंह गांधी ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ की की प्रशंसा

रायबरेली। नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर और अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की पहल से रायबरेली नगर क्षेत्र की सड़कों का तेजी से सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों के सुधरने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बीते कुछ सालों में शहर के वार्डों की अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं, जिससे आम जनता, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। वहीं, अब नगर पालिका की सक्रियता से शहर की तस्वीर बदलती दिख रही है। वार्ड नंबर 28 के सभासद परमजीत सिंह गांधी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गोरा बाजार से झूलेलाल मंदिर तक लगभग 510 मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 22 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि यह सड़क काफी अहम है क्योंकि इसी मार्ग से प्रतिदिन कई अधिकारी और आम नागरिक इंदिरा उद्यान वॉकिंग पार्क के लिए आते-जाते हैं। सड़क के बन जाने से अब लोगों को राहत मिली है। सभासद परमजीत सिंह गांधी ने इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर और ईओ स्वर्ण सिंह की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के प्रयास से शहर की सड़कों की हालत सुधर रही है और विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial