कोडीन युक्त कफ सीरप मामले में बड़ी कार्रवाई, दवा दुकानदार गिरफ्तार

रायबरेली। कोडीन युक्त कफ सीरप के अवैध कारोबार के मामले में रायबरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिल एरिया थाना क्षेत्र से एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा स्थित अजय फार्मा नामक दवा दुकान के संचालक दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया गया कि बीते 18 अक्टूबर को औषधि निरीक्षक शिवेंद्र सिंह द्वारा उक्त दवा दुकान पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान कोडीन युक्त कफ सीरप से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके बाद औषधि निरीक्षक की तहरीर पर मिल एरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस संबंध में सीओ सदर अरुण नौहवार ने बताया कि जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial