डलमऊ (रायबरेली)। एसडीएम डलमऊ के नेतृत्व में क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर चल रहे भारी वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें कई ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादे हुए पाए गए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ऐसे वाहनों को पकड़कर डलमऊ थाने में खड़ा कराया और कई के चालान भी किए गए।इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, इसलिए इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।इस दौरान क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी एवं कोतवाली प्रभारी राघवन अपने हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एसडीएम के नेतृत्व में ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, गिरजा शंकर त्रिपाठी व राघवन रहे मौके पर मौजूद
